रवि भूषण मिश्र
अपने किये गये प्रत्येक वादों पर हमेशा खरा उतरूँगा – ठेकेदार पवन कुमार
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश भेंटुआ / अमेठी।*जनपद अमेठी के चर्चित ठेकेदार *पवन कुमार श्रीवास्तव* ने अपनी पैतृक पंचायत *सेमरा सरुवांवा, विकास क्षेत्र भेंटुआ, जनपद अमेठी* से आगामी पंचायत चुनाव मजबूती और दमदारी के साथ लड़ने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि वे इस बार पंचायत चुनाव में विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे। उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत को पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं से संतृप्त (Saturation) कराना है।
करवा चौथ धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर शुभकामनायें दिया हैं l सभी सरकारी योजनाओं को धरातल पर पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ उतारकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
ठेकेदार पवन कुमार श्रीवास्तव क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर पहले से ही सक्रिय रहते हैं और लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके चुनाव मैदान में आने से पंचायत की सियासत गरमा गई है।
इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं जनपदवासियों को *करवा चौथ, धनतेरस एवं दीपावली* के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ इन पर्वों को हर्षोल्लास से मनाएं।

