Uptoday न्यूज
अमेठी : गौरीगंज खण्ड के बसायकपुर मंडल में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गयी।,कार्यक्रम की अध्यक्षता राम आसरे तिवारी ने किया मंच पर संत के रूप में कथावाचक आचार्य विनय शास्त्री महाराज, विशिष्ट अतिथि राम बोध जी तथा मातृ शक्ति के रूप में प्रभावती जी मंचस्थ रही।।
आचार्य विनय शास्त्री जी ने बताया हिंदू क्या है विश्व को जोड़ने वाला मात्र एक ही धर्म है वो है हिंदूधर्म, क्योंकि जब हिन्दू मंदिर में भगवान की आरती के बाद जयकारा लगाता है तो कहता है धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्रणियों में सद्भावना हो और अंत में कहता विश्व का कल्याण हो। अतः एकमात्र हिंदू धर्म ही है जो पूरे विश्व के कल्याण की बात करता है, और सर्वे भवन्तु सुखिना की बात विश्व में केवल सनातन हिन्दू धर्म ही करता है।
*कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन जी* के द्वारा अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे अभियान पंच प्रण अभियान की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं कुटुम्ब प्रबोधन करने तथा पारिवारिक विसंगतियों को दूर कर सामाजिक समरसता बढ़ाने हेतु संकल्प दिलाया गया आगे उन्होंने कहा कि हम सब के पुरखे हिन्दू ही थे इसलिए हम सब हिंदू हैं। पवन जी द्वारा वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप एवं अहिल्याबाई होलकर जी के द्वारा सनातन हिन्दू धर्म के उत्थान के लिए किए गए त्याग के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन शशांक शुक्ल द्वारा किया गया।
इसके साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति भारत माता की आरती के साथ हुआ। जिसमें मुख्य रूप से कमला शंकर दुबे, जनार्दन शुक्ल, अजय सिंह गौर, सुधाकर सिंह, तीरथ राज, शुभम, रीता देवी, संतोष जी, अंकुर आदि हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष वर्ग उपस्थित रहे।

