रवि भूषण मिश्र
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश भादर / अमेठी।* दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षा विभाग में सम्मान और सौहार्द की मिसाल पेश की गई।
*उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ* के *अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रभारी जनपद अमेठी वीरेंद्र कुमार पाण्डेय इंजिनियर * ने आज * शिवकुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड – भादर (अमेठी)* को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सप्रेम भेंट अर्पित कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि BEO सर के द्वारा शिक्षकों के हित में किए जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सतत मार्गदर्शन के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने समस्त शिक्षक साथियों और जनपदवासियों को भी दीपोत्सव की हार्दिक मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीप पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजियारा लेकर आए।
इस पहल की पूरे शिक्षक समाज में सराहना हो रही है।

