*Up today न्यूज़
अमेठी उत्तर प्रदेश ।* विकास खण्ड अमेठी की ग्राम पंचायत *जंगल राम नगर* के पूर्व प्रधान और कद्दावर नेता *रविन्द्र कुमार सरोज* ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरी मजबूती और दमदारी के साथ लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके इस ऐलान के बाद जंगल राम नगर की सियासत गरमा गई है।
पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार सरोज ने धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के पावन पर्व पर समस्त ग्रामवासियों एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और पर्व को आपसी भाईचारे व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है। *विकास पुरुष के रूप में पहचान:* ग्रामीणों के अनुसार रविन्द्र कुमार सरोज ने अपने पिछले कार्यकाल में पंचायत में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए थे। सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, आवास, शौचालय और पेयजल जैसे कार्यों से उन्होंने पंचायत की तस्वीर बदल दी थी।
*वादे के पक्के नेता:* रविन्द्र सरोज की सबसे बड़ी खासियत है कि वे जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। अपने कार्यकाल में किए गए प्रत्येक वादे पर वे हमेशा खरा उतरे हैं, यही कारण है कि आज भी जनता के बीच उनका जनाधार सबसे मजबूत माना जाता है।चुनावी ऐलान के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और गांव में चर्चा तेज है कि इस बार जंगल राम नगर में फिर से रविन्द्र कुमार सरोज का परचम लहराएगा।

