रवि भूषण मिश्र
शराब की हालत में ड्राइविंग न करें दुर्घटना से देर भली
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के पावन पर्व पर एआरटीओ प्रशासन अमेठी के *महेंद्र बाबू गुप्ता* ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए आम जनमानस व जनता से विशेष अपील की है।
महेंद्र बाबू गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान खुशियों में अक्सर लोग लापरवाही कर बैठते हैं, जो बड़े हादसों का कारण बनती है।
*उन्होंने की ये 5 बड़ी अपील:*
*1.* नशे की हालत में बिल्कुल भी वाहन न चलाएं।
*2.* दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
*3.* यातायात नियमों (Rule of the Road) का पूरी तरह पालन करें।
*4.* नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़े जाने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा।
*5.* यदि कहीं सड़क दुर्घटना होती है तो प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से अपील है कि घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल / ट्रॉमा सेंटर पहुंचाएं, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।
अंत में एआरटीओ प्रशासन ने सभी जनपदवासियों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षित यात्रा की कामना की है।

