रवि भूषण मिश्र
*Up today न्यूज़ अमेठी संग्रामपुर/भादर ।* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर एवं भादर में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतरीन नजारा देखने को मिला। केंद्र प्रभारी *डॉ. संतोष सिंह* के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक ही दिन में लगभग *400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण* तों वही भादर में डॉ अजय मिश्र ने 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईया देकर नया कीर्तिमान बनाया।
*प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान बना वरदान -*
अभियान के तहत *48 गर्भवती महिलाओं* की सघन जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। जांच में *2 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP)* के रूप में चिन्हित हुईं, जिनकी विशेष देखभाल की जा रही है, वहीं *9 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित* किया गया।
सीएचसी प्रभारी *डॉ. संतोष सिंह* ने बताया कि आज ओपीडी के अलावा *17 मरीजों को भर्ती कर इलाज* किया गया। खाना बनाते समय जली एक महिला का सफल इलाज केंद्र पर किया गया, जबकि एक गंभीर महिला को उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया। लैब पैथोलॉजी में *125 जांचें* की गईं।
*डॉ. संतोष सिंह और डॉ. अजय मिश्रा – बेहतर स्वास्थ्य सेवा के दो स्तंभ -*
संग्रामपुर में बेहतर स्वास्थ्य सेवा और सुलभ सुविधाएं देने के लिए पहचाने जाने वाले *डॉ. संतोष सिंह* और भादर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के *डॉ. अजय मिश्रा* किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों चिकित्सकों की कार्यशैली, मरीजों के प्रति शालीनता और 24 घंटे सेवा भाव ने इन्हें अमेठी जनपद में स्वास्थ्य सेवा का ब्रांड बना दिया है।
आज की ओपीडी में *डॉ. प्रिया गुप्ता, डॉ. यशवंत राव, डॉ. रुखसार, डॉ. आरिफ इकबाल* के साथ फार्मासिस्ट *बृजेंद्र यादव, संजय पाठक, मनोज कुमार, वीरेंद्र वर्मा, अभिषेक कुमार* विनोद कनौजिया सहित पूरी स्वास्थ्य टीम ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाले रखा।

