रवि भूषण मिश्र
*Up today न्यूज़ अमेठी भादर /प्रतापगढ़ अमेठी।* शिक्षा के क्षेत्र में अमेठी-प्रतापगढ़ में अपनी अलग पहचान रखने वाले *बाबा जयराम द्विवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरहरपुर, भादर के डायरेक्टर एवं तमाम शैक्षणिक संस्थानों के संचालक तथा भावी विधानसभा 186 अमेठी भाजपा प्रत्याशी शरद द्विवेदी* ने अमेठी विधानसभा क्षेत्र वासियों एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
*गंगा-जमुनी तहजीब से मनाएं दीपावली – शरद द्विवेदी*
अपने संदेश में शरद द्विवेदी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, इसे सभी को *गंगा-जमुनी तहजीब* और आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि *”दीदी का स्नेह लोकसभा क्षेत्र वासियों पर यूं ही बना रहे”* और अमेठी विधानसभा के विकास के लिए वे हर पल समर्पित हैं।
*बच्चों को विस्फोटक पटाखों से दूर रखें -*
शरद द्विवेदी ने अभिभावकों से खास अपील करते हुए कहा कि *बच्चों को ज्वलनशील और विस्फोटक पटाखों से दूर रखें।* साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली पर यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो तत्काल स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज कराएं, लापरवाही न बरतें।
*जनता से किया वादा – “जिस लायक हूं, हमेशा खड़ा रहूंगा”*
भावी प्रत्याशी शरद द्विवेदी ने जनता जनार्दन से वादा करते हुए कहा कि –
*”मैं जिस लायक हूं, हमेशा आप सबके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। मेरे द्वारा किए गए प्रत्येक वादे पर और जनता जनार्दन के प्रत्येक पहलू पर मैं हमेशा खरा उतरूंगा।”*
शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और जनता के बीच उनकी सक्रियता को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि विधानसभा 186 में शरद द्विवेदी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।

