Ravi Bhushan Mishra
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* अमेठी विधानसभा-186 में विकास की रफ्तार ऐसी कि विरोधी भी देखने को मजबूर। वर्तमान विधायिका *समाजवादी पार्टी के विधायिका महराजी प्रजापति पत्नी गायत्री प्रसाद प्रजापति (पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उ.प्र.)* के पुत्र एवं विधायक प्रतिनिधि *अनुराग प्रजापति* ने मीडिया के सामने विकास का वो चिट्ठा रखा, जिसने जनहित में हुए कार्यों की नई इबारत लिख दी है।
अनुराग प्रजापति ने बताया कि अमेठी की जनता जनार्दन के लिए उनकी माताजी विधायिका महराजी प्रजापति का एक ही लक्ष्य है – *सबका विकास।*
*अनुराग प्रजापति का विकास का मेगा रिपोर्ट कार्ड -*
*1. इलाज के लिए 40 करोड़ -* गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंदों के उपचार के लिए *मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 40 करोड़ रुपये* की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराने का प्रयास किया गया है।
*2. सड़कों का जाल -* विधायक निधि से *100 से अधिक सड़कों का निर्माण* हो चुका है, जबकि करीब *200 अन्य सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव* भेजा गया है। इसके अलावा लगभग *500 सड़कों के कायाकल्प और मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री त्वरित योजना* के तहत प्रस्ताव भेजे गए हैं।
*3. गांवों में उजाला -* ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए *तीन हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें* लगवाई गई हैं तथा एक हजार अतिरिक्त लाइटों के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।
*4. बेटियों को सौगात -* शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की *60 से अधिक छात्राओं को साइकिल* उपलब्ध कराई गई हैं।
*5. हर जरूरतमंद के साथ -* विधायक निधि से करीब *दो दर्जन गंभीर रूप से बीमार लोगों को उपचार के लिए आर्थिक मदद* दी गई है। इसके अतिरिक्त लगभग *1,500 जरूरतमंद लोगों को विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग* उपलब्ध कराया गया है।
*6. किसान और सम्मान -* किसानों की सिंचाई सुविधाओं और ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए *दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पहल* की गई है। 50 से अधिक ग्रामसभाओं में बिजली की अधूरी व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए विभागों को पत्र भेजे गए हैं। वहीं, *10 ग्रामसभाओं में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्कों के सौंदर्यीकरण* एवं विकास के लिए भी विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
अरुण प्रजापति ने यह भी बताया ऐसे अनगिनत कार्य करवाये हैं जिनको गिनाया भी नहीं जा सकता करवाये हैं l
अनुराग प्रजापति ने समस्त अमेठी वासियों को *धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज* की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

