रवि भूषण मिश्र
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश संग्रामपुर/अमेठी।* अमेठी से भले ही दीदी दूर हों, लेकिन नाता आज भी दिल से जुड़ा है। दीपावली पर्व से पूर्व पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री *दीदी स्मृति ईरानी* ने एक बार फिर अपने अमेठी परिवार के लिए प्यार भरी सौगात भेजकर साबित कर दिया कि अमेठी से उनका रिश्ता कभी टूट नहीं सकता।
*भवसिंहपुर पंचायत भवन में गरजी बैठक -*
आज पंचायत भवन भवसिंहपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष *राजेश शुक्ला* की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में *”मेरा बूथ सबसे मजबूत”* अभियान पर गहन मंथन हुआ।
बैठक के बाद दीपावली गिफ्ट वितरण समारोह ने माहौल को जश्न में बदल दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष *सुधांशु शुक्ला* के निर्देशन में यह उपहार वितरित किया गया।
*100 बूथ अध्यक्ष, 18 शक्ति केंद्र प्रभारी गदगद -*
कार्यक्रम में मंडल संग्रामपुर क्षेत्र के लगभग *100 बूथ अध्यक्षों व 18 शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित 150 भाजपा कार्यकर्ताओं* को दीदी की तरफ से भेजा गया *लड्डू भरा स्टील टिफिन बॉक्स* उपहार स्वरूप दिया गया।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने कहा – दीदी पहले *हॉट पॉट, दीपक एवं मिठाई* भेजा करती थीं, और आज भी दीपावली पर हमें याद रखा। यही तो दीदी का अमेठी से अटूट प्रेम है।
*दिग्गज रहे मौजूद -*
कार्यक्रम में विधानसभा विस्तारक *धर्मानंद पांडेय (प्रयागराज)*, मंडल संग्रामपुर प्रभारी *संतोष द्विवेदी*, पूर्व मंडल अध्यक्ष *चंद्रकेश यादव* *एडवोकेट विभव तिवारी* सहित सभी ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। विस्तारक धर्मानंद पांडेय जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि दीदी का यह स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

