Uptoday न्यूज
_रवि भूषण मिश्र_
अमेठी_ अवैध खनन के खिलाफ एआरटीओ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। _प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र बाबू_ के नेतृत्व में जायस और मोहनगंज क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन करते 10 डम्फर पकड़े गए।
*क्या है पूरा मामला*
मुखबिर की सूचना पर एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने जायस एवं मोहनगंज क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान 10 डम्फर अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते पकड़े गए।
थाना परिसर में जगह न मिलने के कारण सभी डम्फरों को _उप संभागीय कार्यालय, गौरीगंज_ लाकर सीज कर दिया गया।*कार्रवाई का ब्यौरा*
_एआरटीओ महेंद्र बाबू_ ने बताया कि पकड़े गए डम्फरों से लगभग *₹8 लाख का शमन शुल्क* वसूला गया। जिन डम्फरों के दस्तावेज सही पाए गए, उन्हें नियमानुसार रिलीज कर दिया गया।
उन्होंने कहा “अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्व की हानि करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”
एआरटीओ विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफियाओं में दहशत का माहौल है।

