Uptoday न्यूज
अमेठी उत्तर प्रदेश *डॉ. जय प्रकाश वर्मा*, _इंचार्ज – जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, DHOगौरीगंज अमेठी_ ने *15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस* एवं *रक्षाबंधन* के पावन अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. वर्मा ने अपने अधीनस्थ समस्त होम्योपैथिक चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने अपील किया हैं कि *स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर सभी चिकित्सालयों एवं होम्योपैथिक केंद्रों पर समय से झंडारोहण किया जाए* और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ फहराया जाए।
उन्होंने कहा “देश की आजादी का यह पर्व हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी अपने-अपने केंद्र पर कार्यक्रम को धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इन पर्वों को हम सब *गंगा-जमुनी तहजीब* के साथ मिलकर मनाएं।”
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉ. वर्मा की इस पहल की सराहना की है।

