Uptoday न्यूज़
अमेठी। एक ओर डीजीपी अप भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का दम भर रहे हैं वही अमेठी थाना पुलिस भ्रष्टाचार में इस कदर डूबी हुई है केि दबंगों द्वारा पुलिस के समक्ष ही पीड़ित को बद्दी बद्दी गालियां दी गई वह जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया गया किंतु पुलिसमूकदर्शक बनी रही। दबंगों द्वारा पीड़ित के अधिवक्ता को भी मार कर गिरा देने की धमकी दी गई । दरअसल हम बात कर रहे हैं अमेठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा नारयनि के राजू का पुरवा निवासी कंधई वर्मा पुत्र राम आसरे की । पीड़ित के अनुसार उसी गांव के निवासी दबंगो महेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र शवकुमार , अतुल कुमार शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला , विद्या देवी पत्नी संजय शुक्ला , पुष्पा देवी पत्नी महेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा हाथ में लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से लैस होकर दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को सुबह के 8:00 बजे प्रार्थी व उसकी पत्नी को उसके ही घर पर घेर कर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रार्थी ने स्वयं व अपनी पत्नी को घर के अंदर बंद कर अपनी जान बचाई । दबंगो द्वारा प्रार्थी का खेत स्थित गाटा संख्या 1540 जबरन जोत लीया गया । इसके बाद से लगातार दबंगों द्वारा प्रार्थी को राह चलते बद्दी बद्दी गलियां दी जा रही हैं तथा घर छोड़ देने को मजबूर केिya जा रहा है। प्रार्थी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस पर एडिशनल एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया व वह कोतवाली में कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया किंतु घटना के 10 दिन बाद कल पहुंची पुलिस के सम्मुख ही उपरोक्त दबंग पीड़ित को गालियां देने लगे साथ ही पीड़ित के वकील को भी लााठी मारने की धमकी देंने लगे। पुलिस वाले मुख दर्शक बने देखते रहे । दबंगो के हौंसले बुलंद हैं उपरोक्त के द्वारा राह चलते घेर कर कभी भी पीड़ित का घर कब्जा करने क लिए हत्या की जा सकती है।

