*कैंसर से तड़प रहा बेबस पिता, ₹ सात लाख के लिए अटका ऑपरेशन – भामाशाह राजेश मसाला से बेटे ओम प्रकाश ने लगाई जान बचाने की गुहार*
रवि भूषण मिश्र
Uptoday news
* संग्रामपुर।* बेघौरा, बनवीरपुर, भावलपुर जनपद अमेठी निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा पुत्र स्व. विसराम वर्मा पिछले 2 साल से लिवर और पित्ताशय के कैंसर से तड़प रहे हैं। कमला नेहरू कैंसर शोध संस्थान प्रयागराज में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की पैनल टीम ने पिछले सप्ताह अक्टूबर में साफ कह दिया था – तुरंत ऑपरेशन नहीं हुआ तो जान बचाना मुश्किल है। ऑपरेशन के लिए करीब *7 लाख रुपये* का खर्च बताया गया है।
खेत बेच दिया, जेवर भी बेच दिए, जो कुछ था सब इलाज में लगा दिया, अब परिवार के पास फूटी कौड़ी तक नहीं बची है। पिता को तिल-तिल मरता देख पत्नी सोना देवी और बेटा ओम प्रकाश वर्मा दर-दर भटक रहे हैं।
आर्थिक तंगी के कारण परिवार ऑपरेशन कराने में पूरी तरह असमर्थ है। थक-हारकर पीड़ित परिवार ने जिले के मसीहा कहे जाने वाले *भामाशाह रत्न से सम्मानित, भाजपा नेता, समाजसेवी उद्योगपति राजेश मसाला (राजेश अग्रहरी)* से मदद की गुहार लगाई है।
बेटे ओम प्रकाश वर्मा ने रोते हुए कहा – _”पिता की जान बचाने के लिए अब सिर्फ राजेश मसाला भैया ही आखिरी उम्मीद हैं। अगर उन्होंने ऑपरेशन का खर्च उठा लिया तो मेरे पिता की जान बच जाएगी।”_
पीड़ित परिवार ने अमेठी जिलाध्यक्ष राजेश अग्रहरी व भामाशाह राजेश मसाला से अपील की है कि मानवता के नाते इस गरीब परिवार की मदद कर एक जिंदगी बचा लें।परिवार आजीवन आभारी रहेंगा l

