रवि भूषण मिश्र
अपराधियों में मची खलबली दहशत का माहौल
*वॉइस ऑफ़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में चलाए जा रहे रोकथाम जुर्म-जरायम अभियान के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना प्रभारी *संजय सिंह* ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुहीबशाह डेवणसा बैंक के पास छापेमारी की गई। मौके से 6 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से *माल फड़ 3240 रुपये* बरामद किए हैं। सभी के विरुद्ध थाना संग्रामपुर में *मु0अ0सं0 170/26 धारा 13 जुआ अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम -*
1. रोशन वर्मा पुत्र रामकरन वर्मा निवासी मुहीबशाह डेवणसा, उम्र 25 वर्ष 2. मनीष गिरि पुत्र रवीन्द्र गिरि निवासी थरिया पेट्रोल टंकी के पास, विशेषरगंज, उम्र 20 वर्ष 3. राजेश सरोज पुत्र झगरू निवासी बड़गांव चरई का तारा, उम्र 45 वर्ष 4. टिंकू पुत्र श्रीराम बेडिया निवासी मुहीबशाह डेवणसा, उम्र 24 वर्ष 5. कैलाश वर्मा पुत्र महादेव निवासी मुहीबशाह डेवणसा, उम्र 24 वर्ष 6. रामनरेश सरोज पुत्र रामसरन सरोज निवासी मुहीबशाह डेवणसा, उम्र 38 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली टीम -*
उ0नि0 राजेश कुमार, हे0कां0 अजय कुमार गिरि, का0 दीपेन्द्र सिंह, का0 अभिजीत कटियार, कां0 अनुज कुमार प्रथम, कां0 अनुराग अवस्थी, कां0 सुयश त्रिपाठी रहें ।

