रवि भूषण मिश्र
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश भेंटुआ (अमेठी) -* परिषदीय विद्यालय घाटमपुर की प्रधानाध्यापिका रेनू श्रीवास्तव ने समस्त क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को धनतेरस, दीपावली एवं भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा –
> 🌷 उत्कृष्टता का दिया मन में प्रज्ज्वलित कर कर्तव्य का भाव मन में जगाएं,
> 🌷 जीवन में हर्ष उल्लास भरकर विचारों की पवित्रता से सबको अपना बनाएं,
> 🌷 एक दिया अपनत्व का मन में आइये हम सभी जलायें।
प्रधानाध्यापिका ने कहा कि भैयादूज का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत करता है और हमें प्रेम व विश्वास के इस बंधन को सहेजना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी बच्चों से घातक पटाखों से दूर रहने और अभिभावकों से बच्चों को पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक है, इसे सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।

