Uptoday न्यूज
शैलेंद्र प्रताप सिंह
जनपद अमेठी । अमेठी जिले में आज परिक्रमा यात्रा का समापन फुरसतगंज में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में हुआ जिसमें केशव सिंह महामंत्री भाजपा, विजय किशोर तिवारी जिला अध्यक्ष आर्थिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा श्री देवनारायण तिवारी , जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह , अध्यक्ष चंद्रपाल यादव , मंडल उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी, महामंत्री धर्मेंद्र आरके पटेल पूर्व जिला उपाध्यक्ष आश, सेक्टर संयोजक अनुपम अवस्थी , एवं फुरसतगंज से भारी आम जनमानस इस समापन कार्यक्रम में उपस्थित रहे , कार्यक्रम में किसानों का अभिन्न प्रतीक माने जाने वाले प्रतीक के रूप में ट्रैक्टर की पूजा कर भारतीय जनता पार्टी की हर किसान के प्रति की जा रही विशेष मदद को दर्शाने के रूप में प्रदर्शित किया गया , किसान भारतीय जनता पार्टी की एक हम निधि है , कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क के माध्यम से उनकी बातों को उचित प्राथमिकता प्रदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के आम जनमानस के प्रति विशेष चिंता की भावना को प्रदर्शित किया गया , कार्यक्रम को आम जनमानस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्यों एवं माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के प्रयासों के माध्यमो को करीब से साझा करते हुए समापन की घोषणा की गई |

