Uptoday न्यूज
शैलेंद्र प्रताप सिंह
जनपद अमेठी । बुधवार को अमेठी विधानसभा में स्थित अपना दल एस कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव अयोध्या मंडल प्रभारी के के पटेल की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि के हाथों सम्मान भी किया गया।वहीं अमेठी विधानसभा अध्यक्ष अपना दल यस शिवम् तिवारी ने गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया साथ ही जिलाध्यक्ष,जिला सचिव व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय सचिव अयोध्या मंडल प्रभारी के के पटेल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा हम भारत वर्ष की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के सहयोगी दल है।हमें भाजपा की जीत में अपनी जीत माननी चाहिए।हमें भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग करना चाहिए।इस बैठक में जिलाध्यक्ष अपना दल एस अमेठी, आरती वर्मा महिला जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश लोहिया,दक्षिणी जोन सचिव रवी कुमार उपाध्यक्ष राम उजागर यादव सचिव के साथ पार बूथ स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

