रवि भूषण मिश्र
गरीब बेटियों के हाथ पीले कराये गए जिनके उत्कृष्ट प्रबंधन की सभी ने सराहना की हैं – राम नगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी अमेठी
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना* के अंतर्गत जनपद अमेठी में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन *देव मैरिज लॉन, शिवनगर, ककवा रोड* में किया गया।
समारोह में *कुल लगभग 100 जोड़ों* का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें *97 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से* तथा *3 जोड़ों का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से* कराया गया। कार्यक्रम में *विकास खंड भादर के 36, भेंटुआ के 25, अमेठी के 34 तथा नगर पंचायत अमेठी के 5 जोड़े* शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई। पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
मुख्य अतिथि *भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला* ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
*जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव* ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत *प्रत्येक जोड़े के लिए 1 लाख रुपये* की सहायता का प्रावधान है, जिसमें *64 हजार रुपये कन्या के खाते में, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन* पर व्यय किया जाता है।
*बेहतर व्यवस्था की हुई सराहना -*
*देव मैरिज लॉन, शिवनगर के संचालक राम जी शुक्ला (प्रधान प्रतिनिधि, लोनियापुर अमेठी )* द्वारा की गई शानदार व्यवस्था, साज-सज्जा और आतिथ्य की सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जमकर सराहना की हैं ।
कार्यक्रम का संचालन *बेवाक वक्ता जिला समाज कल्याण विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र मणि पाण्डेय* ने किया। इस अवसर पर *नोडल अधिकारी डिप्टी कमिश्नर मनरेगा शेर बहादुर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्या, घनश्याम चौरसिया पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमेठी, खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह अमेठी,अंजू कशौधन नगर पंचायत अध्यक्ष अमेठी श्री प्रकाश बीडीओ , अम्ब्रीष कुमार मिश्रा, रणवीर सिंह समाज कल्याण अधिकारी , इंद्रजीत कुमार स्टॉप कर्मी , ठेकेदार बीपी सिंह* सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं हजारों परिजनों उपस्थित रहे,उत्तम भोजन व्यवस्था की लोगो ने सराहना की हैं एवं नवयुगल दाम्पत्य के मंगलमय जीवन की नेक कामना किया हैं ।

