रवि भूषण मिश्र
*गौरीगंज के पीयूष मैरिज लॉन में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह समारोह, 137 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, 6 जोड़ों का हुआ निकाह*
Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार, 21 नवंबर 2026 को गौरीगंज स्थित पीयूष मैरिज लॉन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 143 पात्र जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इनमें 137 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से तथा 6 जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी में परिवारों के साथ सहभागी बनकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र जोड़े के विवाह पर कुल एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसमें गृहस्थी की स्थापना के लिए 64 हजार रुपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है, जबकि 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा विवाह के कारण परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है। योजना के माध्यम से विभिन्न समुदायों के पात्र जोड़ों को उनकी धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुरूप विवाह का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से जहां जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, वहीं समाज में आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता, समानता एवं सौहार्द की भावना को भी बढ़ावा मिल रहा है।
समारोह में व्यवस्थित प्रबंधन देखने का मिशाल बना l कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में संचालन कर्ता रमेश कुमार सिंह एवं विनय कुमार देवेंद्र मणि पाण्डेय विभागीय कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया l अर्पित कपूर कनिष्ठ लिपिक व इंद्रजीत कुमार प्रधान सहायक बाबू व रविंद्र कुमार यादव ब्लॉक शाहगढ ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण, मोहम्मद अनवर समाज कल्याण पर्यवेक्षक नगर क्षेत्र गौरीगंज एवं मोहम्मद अहमद समाज कल्याण अधिकारी जामो, मुसाफिरखाना एवं गौरीगंज तीनों विकास खण्ड के अकेले अधिकारी का अतुलनीय सहयोग रहा l देर विलम्ब से पहुँचे दम्पत्तियों का शीघ्र बायोमैट्रिक कर योजना से लाभान्वित कर वाया गया l बी पी सिंह अमेठी का स्वादिस्ट भोजन प्रबंधन वेहतर प्रदर्शन रहा l कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपत्तियों के चिरंजीवी एवं उज्ज्वल भविष्य की नेक कामना किया है l

