Uptoday न्यूज
*अमेठी।* जिला जज/विशेष कार्याधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा निर्गत कैलेण्डर वर्ष-2024 में उल्लिखित प्रस्तर-3 व प्रस्तर-7 में दिये गये निर्देशानुसार स्थानीय अवकाश व अतिरिक्त अवकाश घोषित किये गये है। उन्होंने बताया कि घोषित स्थानीय अवकाश के तहत मंगलवार 26 मार्च 2024 होली, शुक्रवार 09 अगस्त 2024 नागपंचमी, सोमवार 19 अगस्त 2024 रक्षाबंधन, गुरूवार 31 अक्टूबर 2024 छोटी दीवाली/नरक चतुर्दशी व सोमवार 04 नवम्बर 2024 भाईदूज/चित्रगुप्त पूजा) व द्वितीय शनिवार/रविवार के एवज में अतिरिक्त अवकाश रविवार 24 मार्च 2024 के स्थान पर बुधवार 27 मार्च 2024 को होली तथा रविवार 13 अक्टूबर 2024 के स्थान पर शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा/महाअष्टमी अवकाश रहेगा।

