Uptoday न्यूज
अमेठी
शुकुल बाजार अमेठी कस्बा स्थित एस वी इंटर कॉलेज में बच्चों ने भगवान कृष्ण को समर्पित मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। प्रबंधक मुकेश शुक्ला ने विजेताओं को सम्मानित किया। कस्बे के इन्हौना रुदौली रोड पत्रकार मार्केट में स्थित एस वी इंटर कॉलेज में फैंसी ड्रेस में पहुंचे बच्चों ने सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य राकेश शुक्ला और उप प्रधानाचार्य विजय शुक्ला ने बच्चों का हौसला बढाया। नर्सरी से कक्षा पांच तक स्कूल में पढ़ रहे छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण का वेश धारण कर राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो , श्याम बंशी बजाते हो, मैया यशोदा जैसे गीतों पर सुंदर मनमोहक नृत्य किया। इस अवसर पर मयंक शुक्ला, सुधांशु तिवारी, आलोक ओझा , मोहित पांडे, संध्या, अंजली तिवारी, पूजा पाल, हेमलता सिंह, पूजा सिंह ,नेहा सिंह, शिवानी , आयुषी, बबिता, मोहिनी, पिंकी, सपना, समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

