शैलेंद्र प्रताप सिंह
Uptoday न्यूज
अमेठी।बेनीपुर कोतवाली अमेठी दो पक्षों में हुई मारपीट इसमें एक ही पक्ष के एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल। जिसमें एक की हालत गंभीर रूप बताई जा रही है प्रशासन की अमेठी सीएससी पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया हालत गंभीर देखते हुए अमेठी सीएचसी के डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज के लिए रेफर कर दिया।
मामला पुरानी रंजिश के चलते जिसमें कमालुद्दीन उर्फ बच्चा सजा याफ्ता है , घायल पक्ष की ओर से सायरा बानो ने बताया कि 2014 में बच्चा के द्वारा उनकी बेटी की हत्या कर दी गई थी
जिसके चलते कोर्ट में आज तारीख लगी थी आज आखिरी सुनवाई थी जिसके लिए वह लोग थाने से प्रशासन लेने के लिए आ रहे थे तभी बच्चा के द्वारा हमला कर दिया गया इससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

