
Uptoday न्यूज
*अमेठी।* जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या के अनुपालन में वर्ष 2024-25 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष व महिला जिम्नास्टिक एवं सीनियर महिला बॉस्केटबाल प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सीनियर पुरूष व महिला जिम्नास्टिक का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 25 जनवरी 2025 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 27 जनवरी 2025 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 31 जनवरी 2025 से 02 फरवरी 2025 तक प्रयागराज व सीनियर महिला बॉस्केटबाल का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 25 जनवरी 2025 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 27 जनवरी 2025 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 04 फरवरी 2025 से 07 फरवरी 2025 तक कानपुर में आयोजित किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल प्रतियोगिता का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 25 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा तथा जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक बालक/बालिकाओं को आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।