विद्यालय सम्बंधित समुचित संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे जिस काबिल हूँ अपने किये गये वादों पर हमेशा खरा उतरूँगा – इंद्रजीत जीते यादव प्रधान मुकेश यादव – जगन्नाथ पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य ।
रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। प्रत्येक वर्ष की भांति विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रतीक्षा किंडर जॉय प्ले ग्रेड स्कूल इंग्लिश मीडियम सीबीएसई पैटर्न मथुरापुरम सोनारी कला टीकरमाफी जनपद अमेठी उत्तर प्रदेश के स्थापना वर्ष 2017 के अवसर पर एवं प्रत्येक वर्ष की भांति विद्यालय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मथुरा प्रसाद पांडेय संस्था प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पांडेय जी के कुशल एवं श्रीमती सुनीता पांडेय प्रधानाचार्य विपिन किशोर तिवारी उप प्रधानाचार्य के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि राजेश अग्रहरी जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी एवं चर्चित मसाला उद्योगपती अमेठी रहें। जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय भाजपा नेता एवं मुकेश कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य भादर की गरिमा में उपस्थित 19 मार्च दिन बुधवार को समय 10 बजे सुबह से 2 बजे दिन तक रंगा रंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम के दौरान वेवाक संचालन कर्ता सुश्री नीलम जी एवं विपिन किशोर तिवारी नें माँग किया कि नेशनल हाईवे रोड से विद्यालय तक जर्जर संपर्क मार्ग को सीसी रोड बनवायें जाने की अपील किया। तत्काल मुकेश यादव जिला पंचायत सदस्य ने पुष्टि करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला से अवगत कराया है कि कार्यवाही विचाराधीन चल रही है लेटर पैड पर भेजा गया हैं।जैसे ही धन मुहैया होता है तत्काल संपर्क मार्ग सीसी रोड के रूप में धरातल पर उतारा जायेगा।उद्योगपति राजेश मसाला ने पूर्ण आश्वासन दिया है जल्द ही समय रहते सीसी रोड तैयार मिलनें का दावा किया हैं।
जिस अवसर पर सैकड़ो जनप्रतिनिधियों समेत इंद्रजीत जीते यादव ग्राम प्रधान सोनारी कला सुभाष द्विवेदी जनरल मैनेजर कान्हा आइस प्लांट अनिल सिंह जिला अध्यक्ष वित्त विहीन प्रबंधक संघ आशीष सिंह ब्लॉक अध्यक्ष विपिन किशोर तिवारी उप प्रधानाचार्य समेत समस्त स्टाफ राकेश तिवारी संचालक जेपी मॉडल पब्लिक स्कूल रतापुर जितेंद्र यादव प्रधानाचार्य जेपी मॉर्नडन पब्लिक स्कूल राजेंद्र पांडेय सदस्य विधि शिक्षण सेवा संस्थान एनजीओ अमेठी समेत कमला रमन तिवारी यशवंत सिंह सुरेंद्र शर्मा समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

क्षेत्र वासियों समेत प्रबंधक इंजीनियर वीरेंद्र पाण्डेय का दावा है कि यह स्कूल क्षेत्र का इकलौता विद्यालय है जिसमें नौनिहालों को उचित गुणवत्ता युक्त आधुनिक शिक्षा प्रणाली विद्यालय संसाधनों की उपलब्धता के चलते क्षेत्र में शुमार का विषय बना हुआ है।
विद्यालय एवं अपने छात्रों का अधिक से अधिक दाखिला करवायें जाने की अभिभावकों से पुरजोर अपील किया है। यह विद्यालय स्थाई सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय की श्रेणी में भी आता है। जिस अवसर पर लोगों नें वेहद ख़ुशी जाहिर किया हैं।

