Uptoday न्यूज
मीनाक्षी मिश्रा
अमेठी । अधिवक्ताओं में अपनी कार्यशैली वा सशक्त आवाज के लिए अमिट पहचान रखने वाले पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष वा वर्तमान सदस्य देवेंद्र मिश्रा नगरहा जी ने अमेठी में अधिवक्ताओं से चुनावी रंग में मुलाकात की। उनके द्वारा अधिवक्ताओं से वोट का सहयोग मांगते हुए भरोसा दिलाया गया कि अमेठी का स्नेह हमेशा उनके लिए सर्वोपरि रहेगा। तथा वे हमेशा अमेठी के साथ ही पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के हित के लिए प्रयत्नशील रहेंगे । विदित हो कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य निर्वाचन का चुनाव जोरों पर है। इसी क्रम में अधिवक्ताओं से भेंट मुलाकात वा समर्थन के लिए इलाहाबाद अल्लापुर निवासी देवेंद्र मिश्र नगरहा 23 दिसंबर 2025 को तहसील अमेठी में अधिवक्ताओं से मुखातिब हुए वा जन समर्थन मांगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता बंधु मौजूद रहे वा अपना समर्थन देवेंद्र मिश्रा नगरहा को दिया।

