जैविक खेती पर जोर दें किसान, प्रदीप सिंह
Uptoday न्यूज
अमेठी । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के गौशाला संपर्क प्रमुख विजय चंद मिश्रा के नेतृत्व में गो पालको एवं गो भक्तों का अंग वस्त्र भेज कर सम्मान किया गया।
नगर पालिका परिषद गौरीगंज के वार्ड नंबर 14 में गुरुवार को हरि ओम एंटरप्राइज के सहयोग से विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग द्वारा दर्जनों गो पालको को अंग वस्त्र भेंट कर बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। हरिओम एंटरप्राइज के डायरेक्टर प्रदीप सिंह द्वारा जैविक खेती हेतु लोगों को जागरुक करते हुए गो रक्षण,संवर्धन के संदर्भ में जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि गोवंश से तैयार जैविक खाद से कृषि करें उससे आपको अधिक फायदा होगा श्री सिंह विश्व हिंदू परिषद, गोरखा विभाग, गौरीगंज विधानसभा के सदस्य हैं निरंतर गो सेवा और समाज सेवा के कार्यों में प्रयासरत रहते हैं। उक्त कार्यक्रम
विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षा विभाग,लखनऊ क्षेत्र के प्रमुख जितेन्द्र पांडे के निर्देशन में गौशाला संपर्क प्रमुख विजय चंद मिश्रा के नेतृत्व में गो भक्तों का सम्मान किया गया । प्रमुख
सहयोगियों के रूप में वेरिटेबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कृष्णा पांडे, किशन,प्रयास ट्रस्ट एवं भारतीय पर्यटन विभाग के कृष्णकुमार मिश्र का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

