ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, शाखा जनपद अमेठी की नई कार्यकारिणी का गठन एवम समीक्षा बैठक संपन्न हुई । नई कार्यकारिणी मे जितेन्द्र पाण्डेय को जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री दिव्यांश मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा व कृष्णा पाण्डेय चुने गए। जिला मंत्री के पदों पर चंदन दुबे, कुलदीप सिंह, अनुभव मिश्रा की नियुक्ति,
अमेठी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश,शाखा जनपद अमेठी की नवनिर्वाचित ईकाई का गठन मंडल पर्यवेक्षक शेष नारायण त्रिपाठी, विजय चन्द्र मिश्र की उपस्थित में पूर्ण उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। परुवेक्षको ने जिले की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के गठन की अनुमति दी जिसके बाद नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष, महामंत्री ,एवम मंत्री के अलावा उपाध्यक्ष के पद पर राजाराम आर्य, डॉ.एस.पी.पाल, अजय मिश्रा, संप्रेक्षक चन्द प्रकाश मौर्य, संगठन मंत्री अशोक पाण्डेय, प्रचार मंत्री राम मूर्ति यादव, जिला कोषाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला कार्यकारणी सदस्य उमेश पांडेय, प्रेम चन्द्र तिवारी, कन्हैयालाल मिश्रा, सतेन्द्र पाण्डेय, बृजेश द्विवेदी के नाम की घोषणा की गई।
जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर पूरे मान सिंह ग्राम में बैठक का आयोजन पूर्व निर्धारित समय पर शुरू किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय ने की।नई कार्यकारिणी के गठन के बाद श्री पांडेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी में सदस्यता अभियान चलाए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि की 10 जनवरी तक सदस्यता पूर्ण करना अनिवार्य है।1जनवरी को सभी जिला,तहसील एवम ब्लॉक इकाई के सदस्य संगठन के संस्थापक स्व बाबू बालेश्वर जी की जयंती का आयोजन करके कार्यक्रम का चित्र ग्रुप पर डालने का भी निर्देश जिला अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को दिया।

