अमेठी । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। पीठाधीश्वर कालिकान धाम श्री महराज/श्री प्रकाश जी रहे मुख्य अतिथि! अध्यक्षता सदाशिव पांडेय एडवोकेट के हिस्से में रही! कार्यक्रम का संयोजन एडवोकेट विनोद पांडेय ,और सह संयोजन प्रवीन यादव जी ने किया! पूरे कार्यक्रम में अपने बेहतरीन और तथ्यात्मक प्रमाणों के साथ विचारों को रखते हुए देव प्रकाश पांडेय ने समां बांधते हुए किया संचालन का कार्य! एक और जहां श्री महराज जी ने हिंदुओं से एक होने की अपील की,और हर हिंदू को माथे पर तिलक लगाने को आवश्यक बताया,साथ ही खड़े होकर भोजन करने को पशुवत कहा!वहीं दूसरी ओर श्री देव प्रकाश पांडेय ने हिंदुओं को एक करने के तरीके बताते हुए कहा कि किसी भी हिन्दू की बेटी के विवाह में निमंत्रण न भी हो तो भी हर हिंदू को जाना चाहिए! किसी भी हिन्दू की मृत्यु होती है,तो छोटी जाति का होने के नाते बड़ी जाति वाले उसके द्वार संवेदना व्यक्त करने न जाएं,यह कदापि न करें।

श्री पांडेय ने कहा कि जब हम सभी छोटी जातियों के सुख दुख में खड़े होंगे तो पैसे के लालच में होने वाला हिंदू धर्मांतरण भी स्वत:मिट जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यकाल जब दुश्मनों से अकेले राजा ही लड़े,यह सोच थी तो देश गुलाम हो गया था!आज विधरमियों से निपटने के लिए आवश्यकता इस बात की है, कि हर हिंदू को शास्त्र के साथ शस्त्र का भी ज्ञान और ध्यान रखना होगा!श्री पांडेय जी ने छुवाछूत पर भी विचार रखते हुए कहा कि यह आजकल काफी कम हुआ है,लेकिन अभी इस पर और भी काम करने की जरूरत है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से सह विभाग कार्यवाह अंबिका जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हिंदू अपने इतिहास से सबक नहीं लेगा तो स्थिति बहुत खराब होगी! अंततः अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए एड.सदाशिव पांडेय ने हिंदू जनमानस को संबोधित करते हुए सदैव एक रहने की अपील की।इस कार्यक्रम में राजेश शुक्ल,ज्ञान सिंह,रामेंद्र,चंद्रकेश यादव,कन्हैयालाल,अरुण,श्री मती श्यामकली कश्यप,वरुण सिंह,श्री मती कंचन सिंह जी सहित कई हिंदू महिलाएं व पुरुष एकत्रित हुए।

