रवि भूषण मिश्र
जिगरी दोस्तों ने लाडले के सम्बन्ध तनिक भी सूचना नहीं अवगत कराई मामला संदेह के घेरे में
Uptoday न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश थाना संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत कुटिया मड़ौली निवासी आशीष मिश्र पुत्र कामता प्रसाद मिश्र उम्र 36 वर्ष का शव क्षेत्र के ठेंगहा – मड़ौली मार्ग हनुमान मंदिर के पास बदलापुर तालाब के कीचड़ में आज सुबह 9 से 10 बजे के बीच औंधे मुंह निवासी आशीष मिश्रा पुत्र कामता प्रसाद मिश्रा उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी कुटिया मड़ौली का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतक के पिता रिटायर्ड पुलिस विभाग कामता प्रसाद को जानकारी दी गई आत्मसंतुष्टि के लिए आनन – फानन में अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया l

थाना संग्रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक युवक के पिता के अनुसार मेरा लड़का आशीष मिश्रा लखनऊ से कल शुक्रवार को घर आ रहा था जिगरी दोस्तों के मिलने साथ आने की सूचना मिली थीं घर तक नहीं पहुँचे थे l हमलोगों ने समझा कि किसी के पास गया होगा अभी पहुंच जायेगा l सुबह करीब 10 बजे हमें जानकारी मिली कि हनुमान मंदिर बदलापुर तालाब के पास कीचड़ में आशीष पड़ा हुआ है। हमलोग पहुंचे तो देखा कि आशीष को कीचड़ से बाहर निकाल लिया गया था उन्होंने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। फिलहाल मामला पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के मामले प्रकाश में आएगा।थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मड़ौली निवासी आशीष मिश्रा आयु लगभग 36 वर्ष पुत्र कामता प्रसाद मिश्रा का शव मिला है जिसकी सूचना मृतक के पिता द्वारा दी गई। पीड़ित की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l मोबाइल फोन मिल जाने से हत्यारों तक पहुंचने का रास्ता आसान हो गया हैं और अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के परिजनों ने बताया कि अंतिम बात रात 9 से 10 के बीच फोन पर बात कर बस 10 मिनट में आने की बात कह रहें थे l जिस वक़्त जिगरी दोस्तों संघ आशीष ने ददन गुप्ता ( गुंडा) की दुकान से बीड़ी माचिस गुटखा खरीद कर साथ में रहें थे l आश्चर्य चकित एवं चौकाने वाली बात यह हैं कि जिगरी दोस्तों ने साथ छोड़ने की सही बात समय स्थान नहीं बता रहें हैं.l मामला कुछ तों संदेह में आ रहा हैं प्रत्येक पहलुओं पर जाँच जारी हैं l संजय सिंह थाना प्रभारी संग्रामपुर समेत मनोज मिश्र पुलिस क्षेत्राधिकारी अमेठी ने दावा किया हैं जल्द ही आरोपियों को सलाखो के पीछे भेज कर आगे की विधिक कार्यवाही पारदर्शिता के साथ की जाएगी l

