अमेठी। गौरीगंज में ईमानदार छवि के प्रतीक युवाओं के प्रेरणाश्रोत पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष वा वर्तमान उपाध्यक्ष सम्मानित सदस्य आदरणीय देवेंद्र मिश्रा नगरहा जी द्वारा गौरीगंज अधिवक्ता हित में किए गए कार्यों के आधार पर समर्थन मांगा गया। बेबाक छवि अधिवक्ताओं के लिए निडर होकर प्रत्येक मोर्चे पर डटे रहने वाले अधिवक्ताओं के प्रेरणा श्रोत श्री देवेंद्र मिश्रा नगरहा जी जिस अधिवक्ता से मिले उसे अपना परिवार बना लिया तथा उसके लिए प्रत्येक स्तर पर समर्पित हो गए। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट पर पूर्व में कार्य योजना बना चुके वा क्रियान्वयन में ला चुके देवेंद्र मिश्रा जी आगामी बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रत्याशी पद हेतु चुनाव लड़ रहे हैं। उनके द्वारा अमेठी जिला बार एसोसिएशन वा सेंट्रल बार एसोसिएशन गौरीगंज में अधिवक्ता बंधुओं से अपील की गई क्रमांक 95 पर प्रथम वरीयता का मत 01 देकर अधिवक्ता बंधु अधिवक्ता हित में कार्य करने के लिए श्री देवेंद्र मिश्रा नगरहा को संबल प्रदान करें। श्री देवेंद्र मिश्रा जी ने बताया कि उनके विद्यालय से प्रत्येक वर्ष गरीब तबके के विद्यार्थी निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करते हैं तथा उनके द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह भी प्रत्येक वर्ष करवाया जाता है। गौरीगंज में नागरहा को अपने मध्य पाकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला ।

