Uptoday न्यूज
अमेठी । अमेठी थाने के अंतर्गत कानून व्यवस्था ताक पर नजर आ रही है। अमेठी थाने के अंतर्गत बारहमासी बाजार जंगल रामनगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है एक के बाद एक दर्जनों घरों से चोरों ट्रैक्टर की बैटरी वा अल्टीनेटर खोल ले गए। आलम यह है कि लोग रात भर जग कर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। जबकि अमेठी थाना पुलिस मौके तक जाना भी जरूरी नहीं समझती। अमेठी थाने में दलाली वा भ्रष्टाचार का आलम यह है कि पीड़ितों द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोतवाल साहब ना मौके पर अपने किसी नुमाइंदे को भेजते हैं न ही स्वयं जाना उचित समझते हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमेठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारहमासी बाजार में जनवरी माह में दर्जनों घरों में चोरों ने हाथ साफ किया किंतु पुलिस सोती रही। इसी क्रम में बारहमासी थाना अमेठी जनपद अमेठी निवासी त्रियुगी नारायण मिश्रा पुत्र स्व सिक्ख देव मिश्रा द्वारा 05 जनवरी 2026 को अमेठी कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर उनके घर के बगल स्थित गोदाम से दो ट्रैक्टरों की बैटरी वा जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी होने की शिकायत के साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का निवेदन किया गया। किंतु उनके अनुसार लंबा समय बीत जाने के बावजूद अमेठी थाना पुलिस द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया ना ही अब तक कोई कार्यवाही की गई । जबकि उनके अनुसार उनके अलावा दर्जनों घरों में उक्त क्षेत्र में चोरियां हो चुकी हैं किंतु शिकायत के बावजूद अब तक अमेठी पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। चोरियां का खुलासा तो दूर अमेठी कोतवाल साहब मौके पर अपना एक नुमाइंदा भी भेजना जरूरी नहीं समझे। आखिर वर्दी की हनक तो रौब जमाने के लिए है आम जन से इसका क्या वास्ता। पुलिस की उदासीनता की पराकाष्ठा देखकर बड़ा प्रश्न बनता है क्या अमेठी थाना पुलिस की चोरों से सांठ गांठ तो नहीं ?

