रवि भूषण मिश्र
शरद द्विवेदी जी विधानसभा प्रत्याशी अमेठी एवं अशोक कुमार सिंह व अरविन्द कुमार – कल्लू सिंह उद्योगपति अमेठी नें फहराया तिरंगा
यूपी टुडे न्यूज़ अमेठी – उत्तर प्रदेश बाबा जयराम द्विवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्रीनगर नरहरपुर भादर जनपद अमेठी संस्थान निदेशक माननीय *श्री शरद द्विवेदी जी* के द्वारा ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को याद कर राष्ट्र के नाम सन्देश दिया ।
श्रीमती शिवदुलारी सिंह महिला महाविद्यालय व बाबू रणजीत सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट गुंगवाच्छ टीकर माफी जनपद अमेठी में अशोक कुमार सिंह व अरविंद कुमार – कल्लू सिंह उद्योगपति अमेठी ने फहराया तिरंगा ली सलामी देश के नाम दिया संदेश।
कार्यक्रम महाविद्यालय के सेमिनार हाल में बीए ,बी०एस०सी०, बीएड,डी०एल०एड, एम०ए के सभी छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी का प्रतिनिधित्व करते हुए माननीय महा प्रबंधक महोदय शरद द्विवेदी जी ने मां सरस्वती जी, माँ भारती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण – पूजन – अर्चन करके दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम माननीय महाप्रबंधक अशोक कुमार सिंह व अरविन्द कुमार – कल्लू सिंह एवं श्री शरद द्विवेदी जी के नेतृत्व में ,प्रवक्ता गण – श्री बृजेश शुक्ला, आत्मादेव पांडेय, श्रीमती रीता सिंह, प्रमोद कुमार एवं ग्रामीण अंचल से आए हुए विशिष्ट अतिथि – जनप्रतिनिधि गणमान्य उपस्थित रहे।
श्री रमाकांत द्विवेदी जी महाप्रबंधक एवं श्रीमती अंजू लता सिंह प्राचार्या के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता सिंह ने ओजस्वी भाषा स्वर में संचालन किया। गणतंत्र दिवस समारोह में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
शरद द्विवेदी जी एवं अशोक सिंह व अरविन्द सिंह ने नशा मुक्ति विद्यालय परिसर कायम रखने के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई।
नशा मुक्त विद्यालय परिसर होने का दावा भी किया है।
बीएससी छात्रा ने अपने देश भक्ति गीत से उपस्थित जन सैलाब को झकझोर दिया – जिनके ही दम से – है महका ए वतन,ऐसे उन वीर शहीदों को सौ सौ बार नमन ।
भारत के मिट्टी से है जो इसकी महक, और ना कहीं. मेरे खून का हर कतरा कतरा जिंदाबाद रहेगा,मैं मर जाऊं तो भी यह वतन याद रहेगा, मेरे देश का तिरंगा मेरी शान रहेगा।
जमी पर घर बनाया है मगर हम जन्नत में रहते हैं, हम इतनी खुश नसीब हैं कि जो हिंदुस्तान जैसे भारत देश में रहते हैं –
संस्थान प्रबंधक श्री शरद द्विवेदी मां भारती के उपासक ने वीर शहीदों को नमन करते हुए बलिदान की आहुति के बारे में विस्तार से जनसंवाद किया।
आजादी की दौलत को वीरों की बदौलत करार दिया है।
यह भी दावा किया है कि जब-जब देश – राष्ट्र को कुर्बानी की जरूरत पड़ेगी हम लोगों को तैयार खड़ा मिलनें का जज्बा होना चाहिए।
मेरे देश को जब भी जरूरत पड़ेगी मेरे खून का कतरा कतरा देश के लिए हमेशा तैयार रहेगा।ऐसी भावनाअन्य लोगों को भी होनी चाहिए अन्य से भी जोरदार अपील किया है ।
देश के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए।
स्वर्णिम युग आ गया है आज हम अंतरिक्ष में चंद्रमा पर अपना घर बना रहे हैं। यह सब शहीदों की देन है अन्यथा जमीन पर भी घर बनाना नामुमकिन था। मोदी है तो मुमकिन है का दावा भी किया है।
विकसित भारत का यह अमृत कॉल है। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत फिर एक बार सोने की चिड़िया कहलाएगा। वह दिन दूर नहीं है 2047 तक भारत देश बिल्कुल बदला – बदला सा नजर आएगा।
जिसमें बीए एवं बीएससी के छात्रों ने भाग लेकर अपने-अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतिभाओ का वर्चस्व दिखाया। में विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी यादव के द्वारा अत्यंत ओज पूर्ण प्रभावशाली भाषण दिया । इसी क्रम में आसमा बानो देश भक्ति गीत ,सौरभ यादव, खुशी यादव तथा अन्य तमाम छात्रों ने अपनी – अपनी प्रतिभाओं का बढ़ – चढ़ कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उत्साहवर्धन में मेडल, ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।
संबंधितों ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी महाशिवरात्रि के पावन शुभ अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों समेत क्षेत्र वासियों एवं देशवासियों को ढेरों सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

