रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
देश को जरूरत पड़ने मेरे खून का कतरा कतरा बलिदान को समर्पित रहेगा – सुनीता पाण्डेय/ वीरेंद्र पाण्डेय डायरेक्टर
यूपी टुडे न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिक्षा किंडर जॉय प्ले स्कूल,मथुरा पुरम सोनारी कला भादर टीकर माफी जनपद अमेठी उत्तर प्रदेश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा राष्ट्रीय पर्व से संबंधित कार्यक्रम किया गया जिसमें विद्यालय के संस्थापक / अध्यक्ष श्री मथुरा प्रसाद पाण्डेय जी एवं सुनीता पाण्डेय प्रधानाचार्या द्वारा ध्वजा रोहण किया गया सभी महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं मां सरस्वती चित्र के समझ दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनुग्रह नारायण मिश्र ( मैनेजिंग डायरेक्टर मनसा इंडस्ट्रीज, इंद्रजीत जीते यादव ग्राम प्रधान सोनारी कला, जनरल मैनेजर श्री सुभाष दुबे (कान्हा आइस प्लांट) एवं विद्यालय परिवार के वॉइस प्रिंसिपल श्री विपिन किशोर तिवारी जी द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ! विद्यालय परिवार के प्रिंसिपल मैम श्री मती सुनीता पाण्डेय जी नें अपने वक्तव्य में तिरंगा को अपने देश की आन बान एवं शान करार दिया है, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यालय के संस्थापक एवं विधि शिक्षण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री मथुरा प्रसाद पाण्डेय जी को सम्मानित किया गया इस मौके पर बच्चों द्वारा शानदार मनमोहक प्रस्तुति रही ।इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष जी द्वारा विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की हार्दिक नेक मंगलकामना किया हैं !जिस अवसर पर लोगो ने वेहद ख़ुशी जाहिर किया हैं l

