रवि भूषण मिश्र
Up today न्यूज़
अमेठी उत्तर प्रदेश । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अमेठी *महेन्द्र बाबू गुप्ता* ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक *12.09.2026 को लोक अदालत* लगना सुनिश्चित हुआ है।
एआरटीओ ने बताया कि इस लोक अदालत में वाहन स्वामी अपने लंबित (पेंडिंग) चालानों को माननीय न्यायालय से राहत प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। यह वाहन स्वामियों के लिए अपने पुराने चालानों को निस्तारित कराने का सुनहरा अवसर है।
उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने पेंडिंग चालानों को जमा करें।
*कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अमेठी*
*पत्रांक 650/सा0प्रशा0/प्रेस विज्ञप्ति/2026, दिनांक 10.09.2026*
इस संबंध में प्रतिलिपि जिलाधिकारी अमेठी, पुलिस अधीक्षक अमेठी, उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या, सम्भागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या तथा जिला सूचना अधिकारी अमेठी को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।

