क्षेत्रीय नवनिहालों को आगे बढ़ने के आसार बढ़ेगे – प्रवीण मौर्य प्रधान आकर्ष शुक्ला ब्लॉक प्रमुख महराजी प्रजापति विधायिका अमेठी
Up todey न्यूज़
अमेठी भेंटुआ / अमेठी।* मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय भेंटुआ का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), लखनऊ के जेई गुडलक वर्मा और प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय भवन जनवरी 2027 तक नियत समय पर मानक के अनुरूप गुणवत्तायुक्त तैयार कर दिया जाएगा।
*कार्य का नाम -* Cont. of CM Composite School Amethi*स्वीकृति का संदर्भ -* 11/2025/I877422/2025-68-5002(002)/6/2023 दिनांक11.02.2025
*स्वीकृत लागत -* लगभग रू0 2351.26 लाख
*अनुबन्ध की लागत -* रू0 1821.82 लाख
*कार्य प्रारम्भ की तिथि -* 01.07.2025
*कार्य पूर्ण होने की तिथि -* 30.09.2026 बढ़ी तिथि जनवरी 2027
*अनुबन्ध संख्या -* 43/CGM-I/GM(N-3)/U-29/2025-26 dt. 25.06.25
*फर्म/ठेकेदार का नाम -* मे0 नेशनल इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, अजय मौर्य कंपनी ओनर लखनऊ
*कार्यदायी संस्था का नाम -* सीएण्ड डीएस0, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), लखनऊ
जेई गुडलक वर्मा और प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार यादव ने बताया कि इस इमारत के निर्माण में साइड इंचार्ज *संजय कुमार सोनी और सुशील कुमार यादव * का अतुलनीय सहयोग मिल रहा है। वहीं सुपरवाइजर *पारस दीक्षित, गणेश सिंह, संजीत सिंह* की देखरेख में मानक के अनुरूप गुणवत्ता युक्त विद्यालय को तैयार किया जा रहा है।
हाल ही में खण्ड शिक्षा अधिकारी भेंटुआ संतोष यादव के निरीक्षण में मिली 2000 पीली ईंटों के सम्बन्ध में साइड इंचार्ज संजय कुमार सोनी एवं सुशील कुमार ने बताया कि यह ईंटें लेबरों की झुग्गी-झोपड़ी बनाने के लिए मंगवाई गई थी और भीषण बरसात में मोरंग लदी डम्फर-ट्रकों के फंसने पर निकालने के लिए नीचे बिछाने के लिए सस्ता और मजबूत विकल्प के रूप में प्रयोग की जाती हैं।
साइड इंचार्ज संजय सोनी व सुशील कुमार यादव एवं प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार ने लगाए जा रहे सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद एवं निराधार करार दिया।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में *1 नम्बर ईंट एवं बांदा की दानेदार मोरंग* का ही प्रयोग किया जाता है। प्लास्टर के लिए हल्की बांदा मोरंग का मिश्रण किया जाता है, बरसात के महीने में छलनी से मोटी मोरंग निकालना संभव नहीं हो पाता है।स्पेशल ब्रांडेड सीमेंट का प्रयोग किया जाता है l शासन द्वारा नियत समय पर ईमारत तैयार कर हैंडओवर करवा दिया जायेगा l
संबंधितों ने 17 सितंबर यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस वं विश्वकर्मा पूजा दिवस एवं दो अक्टूबर महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर ढेरों सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए पर्व को गंगा जमुनी तहजीब पर मनाये जाने की अपील किया है l

