प्रधान प्रशासक ललिता यादव और संकठा प्रसाद यादव के कार्यों की हो रही सराहना*
*Up todey न्यूज़
अमेठी उत्तर विकास खण्ड अमेठी अंतर्गत ग्राम पंचायत कटरा महरानी में प्रधान प्रशासक *श्रीमती ललिता यादव* एवं उनके प्रतिनिधि *संकठा प्रसाद यादव* ने विकास कार्यों से पंचायत की तस्वीर बदल दी है।
पंचायत में विकास कार्यों की झलक साफ दिख रही है। जानकारी के अनुसार पंचायत में –
– दो हाई मास्ट लाइट लगवाई गई हैं
– पूरे पंचायत में सोलर लाइट एवं खंभा लाइट की व्यवस्था की गई है
– पुरवा टेरी, बघौरा समेत सभी पुरवों में इंटरलॉकिंग सड़क
– अंडरग्राउंड पक्की नाली का निर्माण कराया गया है
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद पंचायत में इतना काम हुआ है संकठा यादव प्रधान प्रतिनिधि ने दावा किया हैं पंचायती राज की समूची योजनाओं से पंचायत को परिपूर्ण करवा दूंगा चाहें क्यों न धन जेब से ही लगाना पड़ेगा । अब ग्रामीणों ने भी ललिता यादव और संकठा प्रसाद यादव को अपना आशीर्वाद देने की बात कही है। ईद मिलादुन्नबी रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनायें देते हुए गंगा जमुनी तहजीब पर मनाये जाने की अपील किया हैं l
वहीं दर्जनों समर्थकों ने आगाज किया है कि आगामी पंचायत चुनाव को मजबूती और दमदारी के साथ लड़ा जाएगा और फिर से जीत दर्ज की जाएगी।

