Uptoday न्यूज
अमेठी
एक ओर सभी राजनैतिक दल मिशन 2027 की तैयारियों में जुट हैं वहीं जनपद अमेठी में भ्रष्टाचार चरम पर है जबकि बुनियादी सुविधाएं ठप हैं। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मनमानी पर उतारू हैं आम जनता झेल रही है। अमेठी में नेतृत्व खत्म सा नजर आता है। ऐसे में आगामी चुनाव में इसका क्या परिणाम नजर आता है आम जनता की टीस किस प्रकार उभर कर आती है देखने वाली बात है। बात करें विद्युत विभाग की तो महकमा बदतर हालत में पहुंच चुका है। पूरे प्रदेश में सर्वाधिक बदतर हालत विद्युत विभाग अमेठी की है। आम जन लगातार पूरी रात हो रही अवैध कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे है। किंतु उच्चाधिकारी मौज कर रहे उन्हें भ्रष्ट विद्युत कर्मियों पर नकेल कसने की फुर्सत नहीं है। भ्रष्ट विद्युत विभाग अमेठी मनमानी पर उतरा है जिसका खामियाजा आमजन भुगतते हुए अंधेरे में जीने को मजबूर है। लगातार अमेठी में धरना प्रदर्शन के बावजूद सरकार के मंसूबों को धता बताते हुए भ्रष्ट विद्युत कर्मी मनमानी पर उतारू हँ। शाम 6 बजे से शुरू होने वाली बारहमासी बेनीपुर अमेठी सब डिविजन पर अवैध कटौती पूरी रात जारी है। सुबह इनके द्वारा लाइन फाल्ट बता दिया गया।
वहीं लाइन मैन उस्मान क्षेत्रवासियों से अवैध वसूली करने में संलिप्त रहते हैं और बिना घूस मिले लाइन बनाने से इनकार कर देते हैं। आमजन के टैक्स से मौज काट रहे अफसर आमजन का दुख समझने में अक्षम हैं। आमजन अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं।

