रणवीर सिंह जहाँ -जहाँ रहें हैं ट्रेक्टर ट्राली समेत सीज एवं जनपद में सबसे अधिक वन माफियाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये हैं ।
*Up todey न्यूज़ , अमेठी उत्तर प्रदेश ।* संग्रामपुर के वन दरोगा *रणवीर सिंह* ने वन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मिसाल पेश की है। किसानों ग्रामीणों सम्बंधित अधिकारियों शासन प्रशासन एवं न्यायालय के प्रत्येक पहलू पर हमेशा खरा उतरने का दावा किया हैं l
*कसारा उत्तर गांव के निकट नया का पुरवा उत्तरगांव* में *राजेन्द्र मौर्य* द्वारा हरे पेड़ों की अवैध कटान की सूचना पर वन दरोगा तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर जांच कर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर *₹9500 की वसूली कर सरकारी खजाने में जमा* कराया गया है।

*वन क्षेत्राधिकारी रेंज अमेठी नागेन्द्र पटेल एवं प्रभागीय वनाधिकारी जनपद अमेठी रणवीर मिश्रा* के निर्देशन में वन माफियाओं के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वन दरोगा रणविजय *रणवीर सिंह* ने अपने कार्यकाल में वन माफियाओं के खिलाफ सबसे अधिक मुकदमे पंजीकृत कराए हैं और जहाँ जहाँ रहें हैं ट्रेक्टर ट्राली समेत सीज करने का काम किये हैं lआगे भी दोषी के खिलाफ जल्द ही अगली वैधानिक कार्रवाई भी करवायी जाएगी।
*वायरल ऑडियो को बताया निराधार और एडिटेड*
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर तथाकथित वन दरोगा और ठेकेदार के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महुआ और चंदन के पेड़ कटान और जुर्माने को लेकर बातचीत का दावा किया जा रहा है।
इस पर वन दरोगा *रणवीर सिंह ने वायरल ऑडियो को पूरी तरह से निराधार, बेबुनियाद और एडिटेड करार दिया है।* उन्होंने कहा कि *डिजिटल इंडिया के दौर में विरोधियों द्वारा ऑडियो को एडिट कर वायरल कर उन्हें फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है, जो हर हाल में नाकाम होगी।*
फिर हाल वायरल ऑडियो की पुष्टि यह अख़बार / चैनल नहीं करता l
राष्ट्रीय पर्व बारावफ़ात ईद मिलादुन्नबी व रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनायें देते हुए पर्व को गंगा जमुनी तहजीब पर मनाये जाने की अपील किया हैं l वन माफियाओ के खिलाफ जानकारी मिलने पर ऐसे कार्यवाही चलती रहने की बात कही हैं l

