रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज़
अमेठी उत्तर प्रदेश आज 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे जनपद समेत समूचे देश में बडे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर परिसर में प्रातः 08.30 बजे एवं 09.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया उसके उपरांत राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को सामुहिक रूप से संविधान में उल्लिखित संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर परिसर – सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। विकास खण्ड सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान प्रवीण कुमार पप्पू सिंह त्रिसुंडी ब्लॉक प्रमुख भादर एवं भावी विधानसभा प्रत्याशी अमेठी एवं रतन सिंह खण्ड विकास अधिकारी भादर व जामो नें अपने सम्बोधन में समस्त
जनसैलाब/ अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों एवं जनपद वासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के ही दिन संविधान अंगीकृत हुआ था/

आज पूरे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन हमें नई पहचान मिली थी उसे हम सभी को संजोकर रखना है।
कृष्ण मोहन सिंह थाना प्रभारी रामगंज नें संविधान के महत्व को बताया कि हम अपने जीवन में आत्मसात करें उसे साथ लेकर चलें यही हम सबकी देश के प्रति सच्ची देशभक्ति होगी। उन्होने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा देश लोकतांत्रिक गणराज्य बना। डॉ अजय कुमार मिश्रा चिकित्साधीक्षक भादर राम गंज एवं डॉ सुशील तिवारी पशु चिकित्साधीक्षक भादर ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है हमें अपने संविधान पर गर्व होना चाहिये, श्री रतन सिंह खण्ड विकास अधिकारी व गुलाब चन्द्र सहायक विकास अधिकारी एवं सुनील कुमार सिंह पंचायत सचिव, नवागत सीडीपीओं एवं सीमा सिंह सुपरवाईजर बाल विकास परियोजना नें अपने उदबोधन में कहा कि यह पर्व हम – सबको बराबरी, स्वतंत्रता एवं समान अवसर प्रदान करता है। हमें इस आजादी की रक्षा, देश व समाज का निर्माण, प्रेम तथा सद्भावना व मेलजोल से रहना चाहिए।तथा सभी धर्मो का आदर करते हुए देश में अशांति और अराजकता फैलाने वाली शक्तियों के नापाक इरादों को पराजित करना होगा। कृष्ण मोहन सिंह थाना प्रभारी राम गंज एवं प्रवीण सिंह ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि हम सभी को जो भी दायित्व दिए गए हैं उनका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। इसके उपरांत गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। थाना रामगंज में उप निरीक्षक चिंतामणि तिवारी गिरजा शंकर द्विवेदी प्रेमनाथ जंग बहादुर दीवान संजीव सिंह रफीक दीवान योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कृष्ण मोहन सिंह थाना प्रभारी रामगंज संजीव कुमार चौकी प्रभारी टीकर माफ़ी ने किया ध्वजारोहण,।
कृषि विभाग में संतराम यादव मानवेंद्र सिंह पवन यादव सत्य प्रकाश एवं लक्ष्मी सिंह कृषि केंद्र प्रभारी के नेतृत्व में किया ध्वजारोहण। पशु चिकित्सालय केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी अंजनी यादव राजकुमार मिश्र एवं डॉक्टर सुशील कुमार तिवारी पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में किया ध्वजारोहण।
बाल विकास परियोजना कार्यालय में नवागत सीडीपीओ एवं सीमा सिंह सुपरवाइजर एवं भानु दत्त शुक्ला बड़े बाबू एवं संतोष कुमार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भादर में चीफ फार्मासिस्ट पंचराम गौतम जी फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह विनोद कुमार कनौजिया वार्ड बॉय व चर्चित समाजसेवी एवं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मोहम्मद अनवर अहमद स्वास्थ्य
पर्यवेंक्षक आरसी पाल जी एवं डॉ अजय कुमार मिश्रा चिकित्सा अधीक्षक भादर रामगंज ने ध्वजारोहण किया एवं सलामी ली। वहीं कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। इसके अलावा पूरे जिले में शासकीय एवं अशासकीय स्तर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र/छात्राओं और विशेषकर युवा वर्ग ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर, विभागीय अधिकारी कर्मचारियों प्रवीण कुमार तिवारी पंचायत सचिव पवन कुमार श्रीवास्तव वीबी जी राम जी( मनरेगा ) सेल समेत पुलिस विभाग , थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित प्रतिष्ठि संभ्रान्ति गण मान्य लोग मौजूद रहे।

