Uptoday न्यूज
अमेठी । एक ओर सरकार एंटी भू माफिया मुहिम चलाने की बात करती है वहीं राजस्व टीम की मिलीभगत से ज्यादातर ग्रामसभा की भूमि पर बाहुबलियों का कब्जा हो रहा है। उपजिलाधिकारी का आदेश लेखपाल के ठंडे बस्ते में चला जाता है और मौके पर सब मैनेज हो जाता है। राजस्व कर्मी को चढ़ावा चढ़ा कर दबंग उपजिलाधिकारी के आदेश को धता बताते हुए जबरन निर्माण कार्य करते हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं तहसील अमेठी थाना अमेठी के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभा नरैनी के पूरे राजू का पुरवा की जहां के निवासी सीताराम पुत्र रामआसरे , जगपता देवी पत्नी सीताराम , राज बहादुर पुत्र सीताराम द्वारा बंजर भूमि गाटा संख्या 1542 जो कि उपरोक्त ग्राम सभा में स्थित है उस पर दबंगई के दम पर हलका लेखपाल की मिली भगत से जबरन निर्माण कार्य कर रहा है। विदित हो कि उपरोक्त भूमि पर उपजिलाधिकारी तहसील अमेठी द्वारा लेखपाल , कानून गो वा कोतवाल को निर्देशित किया गया था कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ना हो। किंतु राजस्व कर्मी को चढ़ावा चढ़ाकर दबंगों द्वारा बदस्तूर निर्माण कार्य जारी रखा गया है।

