रवि भूषण मिश्रा
Uptoday न्यूज
*l भावलपुर की आयुर्वेद निकेतन क्लिनिक बनी गरीबों की उम्मीद, उत्तर प्रदेश आयुर्वेद संस्थान से मिली स्वीकृति*
* यूपी टुडे न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* संग्रामपुर विकासखंड के *भावलपुर (बैसौरा) अन्तू मार्ग* स्थित *”आयुर्वेद निकेतन”* क्लिनिक अब क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसे का प्रतीक बन गई है। इस क्लिनिक के पीछे 40 साल का सेवा अनुभव और समाजसेवा का जज्बा है।
*40 वर्षों से कर रहे निःस्वार्थ सेवा*
क्लिनिक के मार्गदर्शक डायरेक्टर *पूर्व एसीसीआई सिटी प्रेसिडेंट अमेठी जगदीश प्रसाद पटेल* ने बताया कि वर्ष 1980 से वह एम बी बी एस चिकित्साधिकारियों सर्जनों के साथ सहयोगी के रूप में जुड़कर सामान्य बीमारियों के निदान में कार्य कर रहे हैं। अपने लंबे कैरियर में उन्होंने क्षेत्रीय लोगों,जनप्रतिनिधियों, एडवोकेट, पत्रकारों और समाजसेवियों को निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भाव से सेवा दी है।
*बेटे के साथ एक नई अलग पहचान*
आज वह अपने पुत्र *डॉ. पटेल ओम प्रकाश वर्मा, बी.ए.एम.एस. आयुर्वेद* के साथ सहयोगी के रूप में सेवा दे रहे हैं। अपने अनुभव और क्षेत्रीय लोगों के अपार विश्वास के चलते “आयुर्वेद निकेतन” मरीजों और तीमारदारों की पहली पसंद बन चुकी है।
*सरकारी स्वीकृति, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया विचाराधीन*
क्लिनिक को *उत्तर प्रदेश आयुर्वेदिक संस्थान* से स्वीकृति मिल चुकी है। अमेठी-सुल्तानपुर के चक्कर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी पत्रवलीं विचाराधीन चल रहीं है। क्लिनिक का संचालन नियमानुसार किया जा रहा है।
मीडिया टीम के सवाल के जबाब में डॉ ओम प्रकाश पटेल पुत्र जगदीश प्रसाद पटेल संचालक आयुर्वेद निकेतन ने पूर्व में लगाये गए सारे आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए वेबुनियाद एवं निराधार करार दिया हैं एवं शासन प्रशासन न्यायालय के प्रत्येक पहलू पर हमेशा खरा उतरने की बात कही हैं l
*गरीबों के लिए खुला दरवाजा*
डॉ. ओम प्रकाश पटेल ने कहा कि “शासन, प्रशासन और न्यायालय के प्रत्येक पहलू पर हम हमेशा खरे उतरने का प्रयास करते हैं। जन सेवा हमारा नैतिक कर्तव्य है। धन के अभाव में भी गरीब, शोषित और मजलूमों का इलाज किया जाता है और आगे भी किया जाएगा।”
*पता:* आयुर्वेद निकेतन, भावलपुर (बैसौरा), अन्तू मार्ग, जनपद अमेठी
स्थानीय पंचायतों धौरहरा भावलपुर छाछा अम्बरपुर चंडेरिया अंतू खौपुर समेत तमाम लोगों जनप्रतिनिधियों क्षेत्रपंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानों चौथे स्तम्भ लगभग 1/2 दर्जन मीडिया का कहना है कि “यहां डॉक्टर साहब मरीज को पहले इंसान समझते हैं, फिर मरीज। कम शुल्क में वेहतर ईलाज सही ठीक न होने पर तत्काल रिफर सरकारी सामुदायिक केंद्र या फिर किसी बड़े हॉस्पिटल नामी गिनामी संस्थान इसी वजह से दूर-दराज से लोग यहां इलाज कराने आते हैं।ठीक भी होकर जाते हैं lसंस्थान डायरेक्टर जगदीश प्रसाद पटेल ने अपील किया हैं – “व्यायाम योगा नियमित दिनचर्या में करने से शरीर हमेशा निरोग स्वस्थ्य एवं ऊर्जावान होने का दावा किया हैं एवं प्रत्येक को आदत में लाने की जोरदार सलाह भी दिया हैं l

