रवि भूषण मिश्रा
Uptoday न्यूज
प्रधान रिवोर के नाम काट रहा रस मलाई कम्पोजिट ग्रांट का धन गटक रहा अध्यापक बच्चों का भविष्य अंधकार में
यूपी टुडे न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सरैया कनू के प्राथमिक विद्यालय सरैया पड़ान परिसर तालाब बन गया है आज सुबह की हल्की तेज बारिश से विद्यालय परिसर पानी से लबालब कर दिया है। पानी बंद होने के बाद सुबह लगभग 7:00 बजे विद्यालय पहुंचे छात्रों में दो बच्चे भरें पानी में फिसल कर गिर गए और चोटिल हो गए यह देखकर और बच्चे भी वापस घर चले गए पूरा विद्यालय खाली पड़े रहने पर प्रधानाध्यापक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह बारिश हुई थी जिसके कारण विद्यालय परिसर में पानी भर गया है पानी निकासी की व्यवस्था सही न होने के कारण पानी भर गया । विद्यालय पहुंचे दो बच्चे फिसल कर पानी में गिर गए इसे देखकर और बच्चे घर वापस चले गए। बारिश और जल भराव के कारण स्कूल परिसर में पानी भर जाने से बच्चों की पढ़ाई ठप्प हो जाती है यह समस्या बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा बनती जा रही है। संग्रामपुर क्षेत्र में कुछ ऐसे विद्यालय हैं जिसमें बच्चों को स्कूल आने पर गंदे पानी में होकर आना पड़ता है जिसके कारण बच्चों में बीमारी हो सकती है जल भराव वाले रास्ते पर बच्चों को आने जाने में खतरा बना रहता है स्कूल खाली होने पर कोर्स पिछड़ जाता है बच्चों का भविष्य खतरे में हैं lजिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मामले को लेकर संग्रामपुर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जल भराव होने वाले विद्यालयों की सूची प्रशासन को दिया गया है। मामला यह नहीं है मामला या है कि अधिकारियों का कर्तव्य बस एक चिट्ठी बनाने तक ही रह गया है। संग्रामपुर मे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।ए बी एस ए संग्रामपुर माकूल जबाब नहीं दे सकें l पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह ने वेहद गंभीर आरोप लगाये हैं कम्पोजिट ग्रांट का अता पता नहीं चलता पंचायत प्रतिनिधि भ्रष्टाचार में डूबा लिप्त हैं फर्जी तरीके से प्रशासक धनराशि ख़ारिज कर रहा अधिकारी पत्राचार में मस्त नवनिहालो का भविष्य खतरे में l
भाजपा सरकार की धज्जियाँ उड़ा रहें सम्बंधित lउचित कार्यवाही की माँग किया हैं l
सब पढ़े सब बढ़े साकार हों सकें l

