Uptoday न्यूज।
अमेठी । कहते है नेतृत्व सही है तो सभी विभागों में कार्यप्रणाली में सुधार नजर आता है , किंतु वर्तमान समय में अमेठी सब डिविजन में बैठे भ्रष्ट विद्युत कर्मियों को देखकर यही लगता है कि राजा मन मौजी है और उसे आमजन की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं। सर्वाधिक भ्रष्ट कहे जाने वाले विद्युत विभाग में अवैध बिल भेज कर अवैध वसूली में संलिप्त विद्युत विभाग सब डिविजन अमेठी के भ्रष्ट कर्मी अवैध वसूली की पूर्ति न होने पर किस कदर गिर सकते है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सरकार द्वारा दी जा रही 22 घंटे सप्लाई की समय सीमा को भ्रष्ट जेई वा एसडीओ सब डिविजन अमेठी द्वारा घटा कर तीन घंटे कर दिया गया है। एक ओर धान की रोपाई का समय है वही पीठीपुर पावर हाउस महराजपुर फीडर सब डिविजन अमेठी में दिन और रात मिलाकर मात्र तीन घंटे सप्लाई दी जा रही है।
क्या कहते है क्षेत्र वासी :
ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन निष्क्रीय है , भ्रष्टाचार चरम पर है और चौबीस घंटे के भीतर मात्र दो से तीन घंटे की सप्लाई दी जा रही है। क्षेत्र निवासी सुनीता , कल्लू , मोनू आदि का कहना है कि धान की रोपाई का सीजन चल रहा है किंतु सरकार केवल ग्रामीण क्षेत्र में दो से तीन घंटे की सप्लाई ही दे रही है। आम जन परेशान है कोई सुध लेने वाला नहीं है।
सरकार को बदनाम करने की साजिश तो नहीं : वैसे तो मिली जानकारी के अनुसार शासन द्वारा 20 से 22 घंटे सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र को दी जाती है किंतु आमजन के अनुसार अमेठी सब डिविजन में कार्यरत जिम्मेदार सपाइयों से प्रभावित लगते है तभी आमजन को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है जिससे सरकार की गलत छवि जनता में दिखाई पड़ रही है।
बात करे जिलाधिकारी अमेठी की तो उनके द्वारा आमजन की समस्याओं पर ध्यान देना बंद कर दिया गया है।

