रवि भूषण मिश्र
*NOC अग्निश्मन यंत्र व स्थायी मान्यता प्राप्त, ,लगाये गए सारे आरोपों को बताया निराधार*
Uptoday न्यूज़
अमेठी उत्तर प्रदेश शिक्षा क्षेत्र भेंटुवा अंतर्गत *आदर्श जूनियर हाईस्कूल गुंगुवाच्छ* के प्रबंधक/डायरेक्टर *श्री राजकुमार द्विवेदी* ने विद्यालय की मूलभूत बुनियादी सुविधाओं को गिनाते हुए अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील किया है।
प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय *अग्निशमन यंत्र, NOC समेत स्थायी मान्यता प्राप्त* है और सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है।
*सभी सुविधाओं से सुसज्जित है विद्यालय*
श्री द्विवेदी ने बताया कि स्कूल में सुयोग्य अध्यापक राकेश कुमार शुक्ल इंग्लिश टीचर टीईटी गया प्रसाद सामाजिक विज्ञानं सदाशिव यादव गणित विशाल कश्यप विज्ञानं कोकिल तिवारी गृह विज्ञानं मीना अग्रहरी हिंदी संस्कृत पूजा भारती हिंदी क्लासेज अटेंड करते हैं जों बीएड टीईटी योग्यता धारी हैं l पेयजल सुविधा के लिए *2 इंडिया मार्का नल और समरसेबल* संचालित हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग *4-4 बालक व बालिका शौचालय/मूत्रालय* बने हुए हैं। खेलकूद के लिए पर्याप्त सामग्री खेल शिक्षक और बड़ा खेल मैदान उपलब्ध है। सुरक्षा की दृष्टि से मेन गेट के साथ *2 अन्य बड़े गेट* भी मौजूद हैं।
उन्होंने आगे बताया कि प्राथमिक कक्षाओं में *स्मार्ट क्लास, LED टीवी* की सुविधा है। हर कमरे में *4-4 छत के पंखे* लगे हैं। विद्यालय में *व्यायाम शिक्षक* भी तैनात हैं।
*आरोपों को बताया निराधार*
प्रधानाध्यापक *राजकुमार द्विवेदी जी* ने स्कूल को लेकर लगाए जा रहे सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें *बेबुनियाद और निराधार* करार दिया हैं । उन्होंने कहा कि विद्यालय पूरी पारदर्शिता के साथ चल रहा है।विद्यालय *D.I.O.S डॉ. राजेश द्विवेदी, BSA संजय तिवारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव* की निगरानी में संचालित होता है।

*80 नए बच्चों ने लिया प्रवेश*
प्रबंधक ने बताया कि इस सत्र में *40 बच्चे पास आउट* हुए हैं और *80 नए बच्चों का नामांकन* हुआ है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों – नवनिहालो का भविष्य बेहतर बनाने के लिए विद्यालय में प्रवेश कराएं।
*15 अगस्त व रक्षाबंधन की शुभकामनाएं*
इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी ने *15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन* के पर्व पर क्षेत्रवासियों को ढेरों सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है । दोनों पर्वों को *गंगा-जमुनी तहजीब* के साथ मिलजुल कर मनाये जाने की अपील भी किया हैं।

