रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज अमेठी उत्तर प्रदेश
_गौरीगंज,– फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर और पत्रकार बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली करने वाले 4 सदस्यीय फर्जी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गौरीगंज कोतवाली पुलिस ने _कोतवाल रवि कुमार सिंह_ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं ।
*क्या है पूरा मामला*
संग्रामपुर क्षेत्र के मडौली निवासी शुभम मिश्र और _श्री बालाजी मेडिकल स्टोर संचालक सराय भागमानी, पाण्डेयपुर_ के संचालक *शुभम मिश्रा* ने गौरीगंज थाने में तहरीर दी।
शुभम मिश्रा के अनुसार 12 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार सवार 4 लोग उनकी दुकान पहुंचे। खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए दुकान पर प्रतिबंधित दवाएं बेचने का आरोप लगाया और दुकान बंद कराने की धमकी देकर अवैध वसूली करने लगे। संचालक को मालूम था यहाँ प्रीति सिंह ड्रग इंस्पेक्टर तैनात हैं तों ये लोग कहाँ से आ गए l
*पुलिस कार्रवाई*
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दबिश देकर चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
_गिरफ्तार आरोपी:_
1 फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर + 3 फर्जी मीडिया कर्मी
_बरामदगी:_
– 2 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया माइक
– 4 फर्जी प्रेस आईडी कार्ड
– 1 कूटरचित पहचान पत्र
– ठगी के 3,000 रुपये नकद
– घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार
_कोतवाल रवि कुमार सिंह_ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और वसूली सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ड्रग इंस्पेक्टर या पत्रकार बनकर वसूली करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
उक्त रवैया से मेडिकल स्टोर संचालको में हड़कंप मच गया हैं l

