रवि भूषण मिश्र
*Uptoday news उत्तर प्रदेश ।* लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनपद अमेठी के सभी थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस (एकता दिवस) धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
*थाना संग्रामपुर* में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। थाने के समस्त उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, महिला आरक्षी सहित पुलिस बल ने राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।
*थाना कोतवाली अमेठी* में प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में एकता दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन और देश को एक सूत्र में पिरोने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में *थाना रामगंज* में थानाध्यक्ष राम राज कुशवाहा के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
तीनों थानों पर मौजूद अधिकारियों ने धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा गया कि त्योहार के दौरान बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों पर पैनी नजर रखी जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि जनता शांतिपूर्वक त्योहार मना सके।

