आरोप लगाना विरोधियों का कार्य हों गया हैं
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* जनपद अमेठी के तहसील क्षेत्र में उचित दर विक्रेताओं द्वारा पात्र राशन कार्ड धारकों को नियमित समय से राशन वितरण किया जा रहा है। सभी कोटेदारों ने धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है।
*भेंटुआ ब्लॉक में सुचारू वितरण*
भेंटुआ विकास खंड की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर की उचित दर विक्रेता संगीता देवी ने बताया कि उनके यहां 302 पात्र गृहस्थी एवं 188 अंत्योदय कार्ड धारकों को नियमित राशन दिया जा रहा है। वहीं टिकरी पंचायत के कोटेदार सोनू अग्रहरी ने बताया कि बड़ी पंचायत होने के चलते उनके यहां 927 पात्र गृहस्थी और 255 अंत्योदय कार्ड धारकों को समय से राशन वितरण किया जाता है। उन्होंने राशन कोटे की जांच को विरोधियों की गहरी चाल करार दिया।
*भादर ब्लॉक के ढेमा में भी समय पर वितरण*
भादर विकास खंड के ढेमा पंचायत के कोटेदार गौतम कुमार ने बताया कि उनके यहां भी पात्रों को समय से राशन मुहैया कराया जा रहा है। बायोमेट्रिक के बाद ही राशन और चीनी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि गांव में जन्म-मरण जैसे विशेष मौकों पर जरूरतमंदों की मदद भी की जाती है। कभी-कभी कुछ लोग समय पर राशन नहीं ले जाते, तो उनका कोटा लैप्स हो जाता है।
सभी कोटेदारों ने स्पष्ट किया कि वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

