रवि भूषण मिश्र
जनता जनार्दन के साथ धरातल पर जमीनी हकीकत पर उतर रहें मानवता की मिशाल बने प्रमुख
Uptoday news उत्तर प्रदेश /भादर।* 186 अमेठी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लोकप्रिय भावी प्रत्याशी, प्रमुख ब्लॉक भादर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमेठी एवं अध्यक्ष प्रमुख संघ अमेठी, प्रवीण कुमार सिंह ‘पप्पू सिंह त्रिसुंडी’ का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है।
*दीपावली पर गंगा-जमुनी तहजीब की अपील*
प्रवीण सिंह त्रिसुंडी ने समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि पर्व को गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा, “दीपावली प्रकाश और समृद्धि का पर्व है, एक दीया अपने गरीब भाई के घर के लिए भी जलाएं और भैया दूज पर बहन-बेटियों के सम्मान का संकल्प लें।”
*पारिवारिक संबंधों में कोई कोर-कसर नहीं*
सिर्फ शुभकामनाएं ही नहीं, प्रवीण सिंह ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में पारिवारिक संबंध बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। कई वर्षों से वे प्रमुख त्योहारों पर कई दर्जनों परिवारों को खुद जाकर मिठाई की सौगात देते आ रहे हैं। लोगों के गिले-शिकवे सुनकर उन्हें दूर कराना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि वे वास्तव में घरेलू संबंध रखते हैं। सुख-दुख में शामिल होना उनकी पहचान है। उनकी जमीनी तैयारी धरातल पर साफ दिख रही है, जिससे उनका जनाधार काफी बढ़ा है।
क्षेत्र में चर्चा है कि जनता अब मूड बनाए बैठी है और उनके नामांकन का इंतजार कर रही है।

