रवि भूषण मिश्र
दीपावली का पर्व ख़ुशी एवं आपसी भाई – चारे का पर्व हैं हर्षोल्लास के साथ मनाये
*Uptoday ñews।* धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज पर्व के पावन अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारीअमेठी राम नगीना यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष, जनपद अमेठी सुधांशु शुक्ल ने समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की है।
*जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बच्चों से की अपील* –
जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश और खुशियों का पर्व है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे ज्वलनशील पदार्थों एवं तेज आवाज वाले बारूद पटाखों से दूर रहें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं।
*भाजपा जिलाध्यक्ष ने अभिभावकों से किया आह्वान*
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि दीपावली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को घातक और प्रतिबंधित पटाखों से दूर रखें, अपने परिवार के साथ मिलकर दीया, मिठाई और खुशियां बांटकर पर्व मनाएं।
दोनों – अधिकारी एवं नेता जी ने जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

