रवि भूषण मिश्र
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश /भादर।* विकास खंड भादर में इन दिनों दो अधिकारियों की कार्यशैली की जमकर चर्चा हो रही है। जिम्मेदार और कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्य देख रहे *एडीओ आईएसबी अरुण कुमार सिंह* और *जेई विनोद सिंह (भादर-अमेठी-संग्रामपुर)* ने प्रशासनिक सेवा की नई परिभाषा गढ़ दी है।
*शालीनता है पहचान, सेवा है संकल्प -*
कर्मचारी बताते हैं कि दोनों अधिकारी बेहद शालीनता से पेश आते हैं। दफ्तर में आने वाले हर फरियादी, हर कर्मचारी की बात को गंभीरता से सुनना और तत्काल निस्तारण करना इनकी पहचान बन गई है। भादर ही नहीं, संग्रामपुर और अमेठी ब्लॉक में भी जेई विनोद सिंह की बेहतर सेवा की सराहना हो रही है।
ब्लॉक के कर्मचारी और प्रधानों का कहना है कि अरुण कुमार सिंह ने कार्यवाहक बीडीओ के रूप में ब्लॉक की रफ्तार को तेज कर दिया है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को लेकर वे कोई समझौता नहीं करते।
*दीपावली पर दिया एकता का संदेश -*
दोनों अधिकारियों ने समस्त क्षेत्रवासियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को *धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज* की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

